बाएं हाथ में ही क्यों पहनते हैं घड़ी, जवाब जान आपभी हो जायेंगे हैरान


आप जानते ही होंगे कि घड़ियां काफी लंबे समय से मानवजाति में उपयोग की जा रहीं हैं पर शायद ही आपको पता होगा कि घड़ियां लोग अपने उल्टे हाथ में ही क्यों बांधते हैं।


आपने देखा तो होगा कि घड़ी को लोग अपने बाएं हाथ में बांधते हैं पर बाएं हाथ में ही किस लिए, यही है असल सवाल, जिसका जवाब हम आपको दे रहें हैं। कहते हैं कि बाएं (उलटा) हाथ में घड़ी पहनने से भी पहले आपको उस दौर में चलना होगा जब घड़ियां हाथ में नहीं पॉकेट में हुआ करती थीं।


आपने भी पुराने जमाने की चेन वाली घड़ियां देखी होंगी जिन्हें जेब में रखा जाता था। जेब से निकालकर समय देखा जाता था। जानकारो का मानना है कि कुछ लोग इस चेन वाली घड़ी को हाथ में पहनने लगे और फिर इसे हाथ में घड़ी बांधने का चलन शुरू हुआ।


बाएं हाथ में घड़ी बांधने की मुख्य वजह अधिकतर लोगों का दाएं हाथ से अधिकतर काम करने वाला होना है। जब आपका दायां हाथ काम में व्यस्त है, बाएं हाथ में इसी दौरान समय देखना बेहद आसान होता है और काम भी दाएं हाथ से चलता रहता है।


बाएं हाथ में घड़ी बांधना इतना कॉमन है कि घड़ियां भी इसी हिसाब से बनाई जाने लगीं। दाएं हाथ से अन्य काम करने के चलते आपकी घड़ी भी सुरक्षित रहती है। इसके गंदे होने, स्क्रेच लगने और काम की जगह जैसे टेबल पर टकराने की संभावना भी कम होती है।

Post a Comment

أحدث أقدم