अगर घर में हैं ये दो वास्तुदोष तो बढ़ता है जानलेवा बीमारी का खतरा


लोग भले ही आज के जमाने में मॉर्डन हो गए हों लेकिन फिर भी कहीं न कहीं धर्म से जुड़ ही जाते हैं। जैसे आजकल लोग जब अपना घर बनवाते हैं तो हर मुमकिन कोशिश करते हैं की उनका घर सबसे अच्छा दिखे। इसके लिए उसकी बनावट से लेकर उसकी सजावट तक हर चीज का बारीकी से ध्यान रखा जाता है।

हर कोई अपने घर को सुंदर और आकर्षित बनाए रखना चाहता है। घर की सुंदरता के साथ-साथ लोग उसके वास्तु का भी ध्यान रखते हैं। हर कोई दिशा और वास्तु के अनुसार ही अपने घर के निर्माण और सौंदर्यकरण में लग जाता है। बता दें कि केवल घर को सजाने के लिए ही वास्तु का ध्यान नहीं रखा जाता बल्कि इस बात का ध्यान शुरुआत से ही रखना चाहिए।

वास्तुशास्त्र विशेषज्ञों ने बताया कि घर में दो वास्तु दोष होने वाले परिवार के किसी एक सदस्य को कैंसर होना आम है। इन दो वास्तुदोष में से एक वास्तुदोष घर के ईशान कोण के भाग में होता है।

पहला दोष होता है यदि घर का ईशान कोण गोल हो, कटा हुआ हो, दबा हुआ हो या घर का ईशान कोण जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ हो। साथ ही ये दोष तब भी होता है जब घर की अन्य दिशाओं की तुलना में ईशान कोण ऊंचा होता है।

दूसरा वास्तुदोष होता है घर के दक्षिण पश्चिम दिशा या आग्नेय, वायव्य और नैऋत्य कोण में। इस दोष से ये तय होता है कि शरीर के किस हिस्से में कैंसर होगा। इन दो दोष के कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

Post a Comment

أحدث أقدم