1. दही पेट के लिए अमृत समान माना गया है दही पेट और आंतो दोनों की गर्मी को दूर करता है। साथ ही पाचन तंत्र को सबल बनाता है।
2. दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो कि हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से लडऩे में भी मददगार है।
3. आयुर्वेद के मुताबिक गाय के दूध से बनने वाला दही बालवर्धक,शीतल,पौष्टिक,पाचक और कफनाशक होता है। भैंस से बनने वाला दूध रक्त,पित्त,बल-वीर्यवर्धक,स्निग्ध,कफकारक और भारी होता है।
4. कोलेस्ट्रोल बढऩे से रक्त-वाहिकाओं में रक्त प्रवाह में अवरोध पैदा होता है। दही कोलेस्ट्रोल को बढऩे से रोकता है। दिल की बीमारियों जैसे हाई लब्ड प्रेशर,किडनी की बीमारी में दही का सेवन सबसे अच्छा माना गया है।
5. क्या आप नींद न आने की बीमारी से परेशान हैं तो आज से ही रोजाना एक कटोरी दही खाना शुरू कर दें। इससे आपको नींद न आने की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
6. यदि आप भी जोड़ो के दर्द से परेशान हैं तो आप रोजाना एक कटोरी के साथ हींग का छोंक लगाकर दही का सेवन करें। ऐसा करने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है।
7. दही में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से तैलीय तत्व दूर होते हैं। साथ ही ऐसा करने से आपके चेहरे में नई चमक आ जाती है।
8. दही मुंह के छालों के लिए एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले खत्म हो जाते हैं।





إرسال تعليق