1. बांझपन का कोई एक कारण नहीं होता बल्कि कई बार खाने से जुड़ा कोई रोग या एन्डोमीट्रीओसिस (महिलाओं से संबंधित बीमारी जिसमें पीरियड्स और सेक्स के दौरान महिला को दर्द होता है) भी बांझपन की वजह बन सकता है।
2. इसके अलावा तनाव भी महिलाओं में बांझपन का प्रमुख कारण बन जाता है।
3. महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने की वजह से भी महिला इनफर्टिलिटी की शिकार हो जाती है। इस अवस्था में शरीर में सामान्य हार्मोनल परिवर्तन ना हो पाने की वजह से अंडाशय से अंडे नहीं निकल पाते हैं।
4. पीसीओएस की वजह से भी आज अधिकतर महिलाएं बांझपन का शिकार हो रही हैं। इस बीमारी में फैलोपियन ट्यूब में सिस्ट बन जाते हैं जिसके कारण महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं।
5. आज बांझपन की सबसे बड़ी वजह शादियों का देरी से होना भी माना जाता है। आज महिलाएं शादी करने से पहले अपना करियर बनाना चाहती हैं. इसकी वजह से वो देरी से शादी करती हैं। बता दें, महिलाओं की ओवरी 40 वर्ष की आयु के बाद काम करना बंद कर देती है। अगर इस उम्र से पहले किसी महिला की ओवरी काम करना बंद कर देती है तो इसकी वजह कोई बीमारी, सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन हो सकती है।
6. इसके अलावा मोटापा और जंक फूड भी महिलाओं में बांझपन का कारण बन रहा हैं।

إرسال تعليق