पार्टनर के साथ बेड शेयर करने जा रहे हैं तो भूल से भी न करें ये 6 गलतियाँ!


शादीशुदा को हमेशा के लिए अपने पार्टनर से बिस्‍तर साझा करना पड़ता है। आपको पसंद हो चाहे नहीं, लेकिन अब आप शादीशुदा हैं और आपको साथी को यातना देने की बजाय जीवन को आसान बनाने की जरूरत है। इसलिए चीजों को आसान बनाने के लिए हम आपको कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको साथी के साथ बिस्‍तर शेयर करते समय नहीं करनी चाहिए....

# आप अकेले हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर आप जोर से खर्राटे लेते हैं, तो पूरी रात आपके पार्टनर की नींद को खराब हो सकती है। उसपर से यह कहना कि मैं खर्राटे नहीं लेता, इस स्थिति को बदलने वाला नहीं है।

# अगर आप कंबल या चादर चोर है तो अपने लिए एक अलग से शीट लें। हालांकि शुरुआत में यह आपको प्‍यारा लग सकता है लेकिन रोजाना ऐसा करना ठंड के कारण जागने से बुरा कुछ और हो ही नहीं सकता है।

# हो सकता है कि आपको अपने पार्टनर की बाहों में सोना पसंद हो, और रात को अच्‍छी नींद पाने के लिए आप अपने पार्टनर पर पैर या शायद पूरा भार रखकर सोते होगें, लेकिन आपकी सोने की यह आदतें पार्टनर की नींद खराब कर सकती है।

#  इस बात का ध्‍यान रखें कि अपनी बेडशीट को रोजाना साफ करें। क्‍योंकि जब आप पूरी रात उसपर सोते हैं और दिन के समय बेडशीट पर उठते बैठते हैं तो बेडशीट गंदगी, धूल और शरीर की गंध के कारण गंदी और बदबूदार हो जाती है।

# अक्‍सर ऐसा होता है कि आप आपका पुरुष पार्टनर रात के दौरान धीरे-धीरे खिसकता अपनी जगह से आपकी जगह पर आ गया और आप गिरते-गिरते बची। यह आदतें पार्टनर की नींद खराब कर सकती है।

# एक तरफ जहां आपका साथी सोने की कोशिश कर रहा है, और फिर दूसरी तरफ आप हैं कि देर रात को भी लैपटॉप पर ऑफिस के काम को निपटने में लगे हैं। इससे पार्टनर की नींद खराब करने से अच्‍छा है कि आप इसे डाइनिंग रूम या हॉल में ही खत्‍म करें।

Post a Comment

أحدث أقدم