कबूतर का घोंसला
घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए। घर में कबूतर का घोंसला अशुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है।
मधुमक्खी का छत्ता
अगर घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा है, तो यह अशुभ है। ज्योतिष के अनुसार घर में मधुमक्खी का छत्ता होने से दुर्घटनाएं हो सकती है। इसलिए घर में कभी मधुमक्खी का छत्ता ना लगाने दें।
मकड़ी का जाल
घर में मकड़ी का जाल नहीं होना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में कलह और परेशानी बढ़ जाती है।
टूटा दर्पण
घर में टूटा हुआ शीशा अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और घर में पैसों की कमी होती है। घर में फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।
दीवार में दरार
घर में अगर कही दरार आ रही है तो यह भी अशुभ होता है। घर में सीलन होना भी अशुभ होता है। इसलिए दीवार को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए।

إرسال تعليق