मोबाइल फोन में कुछ ऐसी सेटिंग भी होती हैं। जिनका हमारे स्मार्टफोन पर गलत असर पड़ता है। इन सेटिंग के कारण फोन के डाटा, बैटरी और सेफ्टी को नुकसान पहुंचता है। कभी कभी ऐसा भी होता है कि, नया फोन लेने के दौरान ही ये सेटिंग पहले से ऑन रहती हैं। तो वहीं, कभी गलती से ऑन हो जाती हैं। इन सेटिंग को ऑफ कर देना ही बेहतर है। यहां हम आपको ऐसी ही 3 सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें ऑफ रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
1. फोन की सेटिंग में जाकर google आप्शन में जाएं। ये मोबाइल फोन की कॉमन सेटिंग्स हैं। इसमें जाने के बाद Play Games का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके उपर टैप करते ही आपको दो सेटिंग दिखाई देंगे। sign in to games automatically और Use this account to sign in. इन दोनों सेटिंग को हमेशा के लिए ऑफ कर दें।
2. इन दोनों सेटिंग को ऑन रखने से कोई भी गेम डाउनलोड करने पर, उसमें automatically आप sign in हो जाएगे। इससे फोन का डाटा और बैटरी दोनों ही लगातार खर्च होती है। इससे बचने के लिए आप इन सेटिंग्स को ऑफ कर दे। क्योंकि इन ऑप्शंस की वजह से आपके फोन की बैटरी की लाइफ आधी हो जाती है।
3. उपर बताए गए दोनों सेटिंग के अलावा आप नोटिफिकेशन सेटिंग को भी बंद कर दे। इन दोनों सेटिंग्स को बंद करने के बाद नीचे की तरफ जाने के लिए रिक्वेस्ट नोटिफिकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस सेटिंग को भी ऑफ रखना जरूरी है। क्यों की इसके ऑन रहने से लगातार गेम से जुड़े नोटिफिकेशन आपके पास आते रहेगे। जिससे आपके फोन का डाटा और बैटरी दोनों ही लगातार खर्च होती रहेगी। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि, आपका डाटा और फोन की बैटरी लम्बे समय तक चले तो आप इन सेटिंग को बंद कर दें।

إرسال تعليق