आपको बता दें कि LIC अपने ई-टर्म प्लान ( e-Term plan ) खरीदने वालों को प्रीमियम पर भारी छूट दे रही है। एलआईसी अपने इस खास प्लान में निवेशकों को दोहरा फायदा दे रही है। इस प्लान को लेने का पहला फायदा ये है कि आपको इसके प्रीमियम पर भारी छूट मिलेगी और इसके साथ ही अगर आप इसको 31 मार्च से पहले लेते हैं तो आपको टैक्स में अच्छी छूट मिलेगी। वहीं, इस खास ऑफर का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो ऑनलाइन टर्म प्लान खरीदेंगे और ऑनलाइन ही पेमेंट करेंगे।
अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको LIC के ई-टर्म प्लान की पहली किश्त पर 8 फीसदी तक की छूट मिलेगी, लेकिन इस प्लान को लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए और 60 साल से कम होनी चाहिए। पहली किश्त के बाद जब आप आगे की किश्तों का ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको हर साल 6 फीसदी, 4 फीसदी और उसके बाद के दो वर्षों में 2-2 फीसदी का प्रीमियम डिस्काउंट दिया जाएगा। इस ऑफर में ग्राहकों को कुल 22 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
इस पॉलिसी की एक शर्त यह है कि आपको इसमें एक साल में अधिकतम 3000 रुपए तक की ही छूट दी जाएगी। मान लीजिए अगर आपको पहले साल में 8 फीसदी के हिसाब से 8000 रुपए की छूट मिलनी चाहिए, लेकिन उसके बाद भी आपको यह छूट सिर्फ 3000 रुपए ही मिलेगी क्योंकि कंपनी ने अधिकमत छूट 3000 रुपए कर रखी है। इस प्लान की अधिक जानकारी के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जा सकते हैं और इस प्लान से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं।

إرسال تعليق