LIC अपने पुराने ग्राहकों के लिए लेकर आया खास योजना


भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC ) अपने ग्राहकों के लिए एक खास योजना लेकर आया है। इस योजना में LIC ( एलआईसी ) अपने ग्राहकों को एक बार फिर से पुरानी पॉलिसी को शुरू करने का मौका दे रहे हैं। आपको बता दें कि अगर आपने किसी कारण से लंबे समय से पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भरा है और प्रीमियम न भरने के कारण उनकी पॉलिसी लैप्स हो गई है तो अब आप अपनी पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कंपनी ने इसके लिए 30 मार्च 2019 तक का समय तय किया है। आप 30 मार्च तक अपनी पुरानी पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकते हैं। यानी आपके पास LIC को कोई ऐसी पॉलिसी है जिसका प्रीमियम लंबे समय से नहीं भरा है या फिर वो बंद हो चुकी है, तब उसे आप समय रहते फिर से शुरू कर सकते हैं।

इसके साथ ही LIC ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी इस खास योजना में उन लोगों को फायदा मिलेगा, जिन्होंने अपनी पॉलिसी को सरेंडर नहीं किया होगा। हालांकि, इसके लिए पॉलिसी होल्डर्स को थोड़ा सा अमाउंट भी देना होगा। अगर आपने भी अपनी पॉलिसी को सरेंडर नहीं किया है तो आप भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि पॉलिसी को रिवाइवल करने से ग्राहकों को डेथ बेनिफिट्स भी मिलेगा। यानी पॉलिसी धारक की अचानक मौत होने पर नॉमिनी को पैसा मिलेगा।

पहले अगर आप अपनी पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भरते हैं तो आपकी पॉलिसी बंद हो जाती है और पॉलिसी के बंद होने के बाद धारक को कंपनी की ओर से मिलने वाले बेनिफिट्स भी नहीं मिलते हैं। वहीं, आपको बता दें कि स्पेशल रिवाइवल में आप किसी भी पॉलिसी को सिर्फ एक बार ही शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि उस पॉलिसी को लैप्स हुए 3 साल से ज्यादा का समय न हुआ हो।

Post a Comment

أحدث أقدم