रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान सीमित ओवर क्रिकेट के काफी विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित ने मौजूदा आाईपीएल में अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं और टीम को उनसे बेहतरीन पारी की उम्मीद है। मुंबई चाहेगा कि पंजाब के खिलाफ रोहित का बल्ला रन उगले, जिसका टीम को फायदा हो।
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने पहले दो मैचों में धाकड़ बल्लेबाजी करके उन आलोचकों को करारा जवाब दिया, जो कहते हैं कि शेर बूढ़ा हो गया है। 37 वर्षीय युवी ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक जमाया और फिर अगले ही मैच में लगातार तीन छक्के जमाकर अपना दम दिखाया। वह एक बार फिर नीली जर्सी में कमाल करना चाहेंगे।
क्रिस गेल
क्रिस गेल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल-12 के अपने पहले मैच में दमदार पारी खेली। हालांकि, दूसरे मैच में वह जल्दी आउट हो गए, लेकिन यह सभी अच्छे से जानते हैं कि अगर गेल का बल्ला चला तो गेंदबाज की खैर नहीं। कैरेबियाई बल्लेबाज की कोशिश मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की लाइन-लेंथ बिगाड़ने की होगी।
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन ने केकेआर के खिलाफ बड़ी गलती की, जिसका खामियाजा पंजाब को हार झेलकर उठाना पड़ा। इससे पहले वह मांकडिंग के कारण सुर्खियों में बने रहे। अश्विन अपने प्रदर्शन से ज्यादा इस बार अन्य मामलों के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब देखना ये होगा कि वह मुंबई के खिलाफ प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे या फिर किसी विवाद में उलझेंगे।
मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश: क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और मयंक मार्कंडे।
किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित एकादश: क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत, मोहम्मद शमी और एंड्रयू टाई।

एक टिप्पणी भेजें