पिछले साल रिलीज हुई साउथ की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ' ने अपने हिंदी वर्जन में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। लोगों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्हें अब इस फिल्म के सेकेंड चैप्टर का इंतजार है।
वहीं, इस फिल्म का एक गाना 'गली गली' भी लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ और आज यह गाना इंटरनेट पर हिट है। इस गाने में मौनी रॉय के डांस को लोगों ने काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्यादा युवाओं में बढ़ गया कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। बता दें, इस वीडियो में कुल 3 लड़कियों ने जबरदस्त डांस किया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। इस वीडियो में परफॉर्म कर रही हैं लड़कियों के डांस के मूव्स ऐसे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी। आप भी देखिए इनके डांस का वीडियो....



إرسال تعليق