वहीं, बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर ने भी होली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ पहुंचे।
इस दौरान गैब्रिएला व्हाइट बैकलेस ड्रेस में काफी हॉट अवतार में नजर आईं। इस पार्टी में अर्जुन गैब्रिएला के साथ होली खेलते हुए जमकर मस्ती करते नजर आए।
वहीं, गैब्रिएला ने स्टाइलिश और हॉट अंदाज में जमकर मीडिया कैमरा को पोज दिए। तस्वीरों में कपल खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। होली सेलिब्रेशन में कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
बता दें कि अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्मों से कही ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अर्जुन पत्नी मेहर जेसिया को तलाक देने के बाद इन दिनों गर्लफ्रेंड और साउथ अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
गैब्रिएला बेहद हॉट और बोल्ड हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।







إرسال تعليق