डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक डैन रोजाना 5-6 एनर्जी ड्रिंक के कैन पी जाते थे। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें इस बारे में आगाह किया कि इससे उनकी जीभ को नुकसान पहुंच रहा है। एनर्जी ड्रिंक में एमीनो एसिड, बिटामिन बी, हर्बल सब्सटेंस और एक कैन में 58 ग्राम तक सुगर होती है।
डैन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'एनर्जी ड्रिंक कौन पीता है? उन्हें पीने की लत है? आपको इस बारे में फिर से सोचना चाहिए। तस्वीर पर एक नजर... यह आपकी जीभ को ऐसा बना देता है। कल्पना कीजिए कि यह आपके आंतरिक अंगों का क्या हाल करता होगा।'
आगे उन्होंने लिखा, 'मैं रोजाना 5-6 एनर्जी ड्रिंक पीता था और इसके बाद मुझे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ी। यहां मुझे पता चला कि ड्रिंक में कैमिकल्स हैं जो मेरी जीभ को नुकसान पहुंचा रहे हैं।' डैन रॉयल पेशे से एक टीचर हैं। हालांकि डॉक्टरों की ओर से यह स्पष्ट नहीं है कि रोजाना कितनी एनर्जी ड्रिंक पीने से जीभ का हाल ऐसा हो जाता है। डैन्टिस्ट (दांतों के डॉक्टर) इस बारे में लोगों को आगाह करते रहते हैं कि सुगर और ज्यादा एसिड वाली चीजें खाना या पीना मुंह के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

إرسال تعليق