- मनी प्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना शुभ माना जाता है। इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। इसीलिए इसके खराब पत्ते तुरंत हटा देना चाहिए।
- मनी प्लांट एक बेल है, इसीलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए। जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट वास्तु दोष बढ़ता है।
- मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व सबसे अच्छी मानी जाती है। इस दिशा में ये पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने का कारण ये है कि इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह बेल और लता वाले पौधों का भी कारक है। शुक्र की दिशा में उसी का पौधा मनी प्लांट लगाने से शुभ फल मिल सकते हैं।
- मनी प्लांट को ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ईशान कोण का कारक बृहस्पति ग्रह है। शुक्र और बृहस्पति, दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं। इस कारण ईशान कोण में शुक्र ग्रह का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
- मनी प्लांट ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां अधिक धूप ना आती हो। इसे घर में भी रखा जा सकता है। मनी प्लांट को पानी में रखना ज्यादा अच्छा होता है। इसका पानी हर सप्ताह बदल लेना चाहिए।

إرسال تعليق