1. किसी भी विवाहित महिला को भूलकर भी अपना सिंदूर किसी दूसरी महिला को नहीं देना चाहिए इसे अशुभ माना जाता है और ऐसा करने पर पति व पत्नी के बीच तनाव हो जाता है।
2. सुहागिन महिला को अपनी बिंदी भी उतार नहीं देनी चाहिए और ना ही किसी की लेकर लगानी चाहिए इसे भी गलत माना गया है और ऐसा करने पर विपरीत परिणाम मिल जाते हैं।
3. किसी भी सुहागिन महिला की शादीशुदा जिंदगी में उसके लिए मंगलसूत्र बहुत महत्व रखता है और यह पति व पत्नी के बीच प्यार व विश्वास की निशानी होती है।
4. सुहागिन महिलाओं को अपनी चूडियां भी उतार कर नहीं देनी चाहिए और किसी की पहनी हुई भी नहीं लेनी चाहिए। इस तरह करने पर सेहत संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं।
5. बिछिया किसी भी सुहागिन महिला के लिए अहम आभूषण होता है और इसे पैरों में पहना जाता है। इसलिए इसे भी ना देना और ना किसी से लेना चाहिए। ऐसा करने पर महिला की किस्मत साथ देना बंद कर देती है।

एक टिप्पणी भेजें