राशिफल: 2 मार्च 2019, जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशि :- संतान के कार्यो से दुखी रहेगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलो की माला और मिठाई का भोग लगाये।

वृषभ राशि :- अध्यन में आ रही बाधा दूर होगी।आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। आज श्री हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करे कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि :- विवाह योग्य जातको के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज श्री हनुमान जी को गुड़ का नेवेद्य लगाये।

कर्क राशि :- दिन की शुरुवात खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करे, और हलवे का भोग लगाये।

सिंह राशि :- क्रोध पर नियंत्रण रखे। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है। श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करे और फल का भोग लगाये।

कन्या राशि :- दिन की शुरुवात नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा। श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करे और बेसन के लड्डू का भोग लगाये।

तुला राशि :- कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे आज हो सकती है। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करे।

वृश्चिक राशि :- माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिख कर अर्पण करे। कामना पूरी होगी।

धनु राशि :- आज बोलने से पहले सोचे। जूठ बोलने से बचे । दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। श्री हनुमान जो को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाए।

मकर राशि :- आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ आ सकता है अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढेगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेगे। श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाये और लापसी का नेवेध्यय अर्पण करे कार्य अती शीघ्र पुरे होंगे।

कुम्भ राशि :- परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी । संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। आज श्री हनुमान जी को गुड़ चने का भोग जरूर लगाये।

मीन राशि :- कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहे। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगाये।

Post a Comment

أحدث أقدم