दूरसंचार विभाग के संचार नियंत्रक (कंट्रोलर कम्युनिकेशंस) आशीष जोशी ने ट्वीट में कहा , यदि किसी को भद्दे / आपत्तिनजक / जान से मारने की धमकी / अश्लील व्हाट्सएप संदेश मिलते हैं तो वह मोबाइल नंबर के साथ संदेश के स्क्रीनशॉट को ' सीसीएडीडीएन - डीओटी @ एनआईसी डॉट इन ' पर भेजे। उन्होंने कहा, हम जरूरी कार्रवाई के लिए इसे दूरंसचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
कई पत्रकारों समेत लोकप्रिय हस्तियों ने अभद्र और धमकी भरे संदेश मिलने की शिकायत की थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। डीओटी ने 19 फरवरी को एक आदेश में कहा था कि लाइसेंस की शर्तें नेटवर्क पर आपत्तिजनक , अश्लील , अनधिकृत या किसी अन्य रूप में गलत संदेश भेजने पर पाबंदी लगाती हैं। आदेश में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को गलत संदेश भेजने वाले ग्राहकों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है क्योंकि यह ग्राहक आवेदन फॉर्म में की गई ग्राहक घोषणा का उल्लंघन भी है।

إرسال تعليق