IPL 2019 के पहले ही मैच में कोहली और रैना बना सकते हैं ये अनोखा रिकॉर्ड


इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाने वाला है। इस मैच में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड भी बनने वाला है। इससे पहले आपको बता दें कि पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 साल बाद वापसी की थी और खिताब भी अपने नाम करके गयी। इस तरह चेन्नई, मुंबई इंडियंस के बाद तीन बार आईपीएल जीतने वाली दूसरी टीम है।


सबसे पहले तो आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग का यह 12वां सीजन है अर्थात इससे पूर्व 11 संस्करण खेले जा चुके हैं जिसमें सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम है। रैना ने 176 मैचों की 172 पारियों में 4985 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 34.37 रहा है। हालांकि यह अब तक आईपीएल में सिर्फ एकमात्र शतक बना पाए है लेकिन रनों के मामले में सबसे ऊपर है। साथ ही अगर पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करती है और सुरेश रैना 15 रन बना देते हैं तो आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।


दूसरी और अगर विराट कोहली की बात करें तो कोहली ने अब तक आईपीएल में 163 मैच खेले हैं जिसमें 4948 रन बनाए हैं। इस तरह यह भी इस मुकाबले में 5000 रन पूरे करना चाहेंगे। कोहली को इसके लिए अभी 52 रन और बनाने पड़ेंगे। तो देखा जाएगा कि पहले 5000 रन कौन बनाता है। हालांकि विराट कोहली पर ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि वह लगातार शानदार फॉर्म में है और हर मैच में बड़ी से बड़ी पारी खेल रहे हैं। जबकि सुरेश रैना जो टीम से बाहर है और अब सीधे आईपीएल में खेलते हुए देखे जाएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم