सोशल मीडिया से लेकर इवेंट्स तक इस कपल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। हाल ही में एक बार फिर से इस लवबर्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका और निक पार्किंग की तरफ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में निक प्रियंका के पास जाते हुए दिख रहे हैं।
जिसके बाद वह प्यार से उनकी कमर पर हाथ रखते हैं। वहीं प्रियंका पति के फेस को थामकर उन्हें किस करती हैं।
निकयंका एक दूसरे में खोए हुए दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका खिलखिलाकर हसंते हुए भी नजर आ रही हैं, जो निक के साथ उनकी हैपी लाइफ को दिखाता है।
दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं।
इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं।
फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। वहीं, प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक' को लेकर भी चर्चा में हैं।







إرسال تعليق