- पूर्व दिशा के कमरों में हरे पर्दे लगाना बिजनेस या इनकम में वृद्धि के लिए शुभ होता है।
- पश्चिम दिशा में बने कमरों के लिए सफेद पर्दे लगाना फायदेमंद होगा, ऐसा करने से घर के लोगों को हर काम में भाग्य का साथ मिलता है।
- उत्तर दिशा के कमरों में नीले पर्दे लगाने से घर के धन में वृद्धि होती है।
- दक्षिण दिशा के कोने का कमरा हो तो लाल पर्दे सही रहते हैं। इससे घर में प्यार और अपनापन बढ़ता है।
- किचन के लिए लाल और नारंगी शुभ रंग माना जाता है. इससे वहां रहने वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- बाथरूम के लिए सफेद या हल्का नीला रंग सबसे बेहतर होता है। इससे दुर्भाग्य दूर होता है।
- ड्राइंग रूम के लिए क्रीम, सफेद या भूरा रंग प्रयोग करना फायदेमंद होता है।
- बेडरूम में मानसिक शांति और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए गुलाबी, आसमानी या हल्के हरा रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

إرسال تعليق