प्यार करने के लिए यहां लड़कियों को मिल रही है स्पेशल आठ दिन की छुट्टी


करियर बनाने के चक्कर में आजकल महिलाए इतना बिजी है कि वह प्यार के लिए समय ही नहीं निकाल पाती। वहीं कुछ महिलाए तो करियर के लिए शादी ही नहीं करती लेकिन चीन कंपनी और स्कूल ने इस परेशानी का बड़ा ही मजेदार सॉल्यूशन निकाला है। दरअसल, यहां महिला कर्मचारी और टीचरों के लिए लव लीव (Love Leave) की शुरुआत की है, ताकि वह अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकें और सिंगल महिलाएं अपने लिए पार्टनर ढूंढ सकें।

प्यार करने वालों को उनका दफ्तर अलग से आठ दिन की छुट्टी तो दे रहा लेकिन इसके लिए लोगों को एक खास शर्त भी पूरी करनी पड़ेगी। शर्त यह है कि जो भी यह छुट्टी लेना चाहता है उसमें शामिल कर्मचारी सिंगल महिला होनी चाहिए जिसकी उम्र 30 के आसपास हो। सिंगल महिलाओं को ये 8 दिनों की छुट्टियां इसलिए दी जा रही हैं, ताकि वो अपने प्यार को जल्द तलाश सकें।

चीन में वो कुंवारी महिलाएं जिनकी उम्र 30 साल के आस-पास होती है, उनके लिए एक अपमानजनक शब्द 'शेंग नु' (छूट चुकी महिलाएं) का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के चलते इस उम्र की महिलाओं को चीन की दो कंपनियां और स्कूल में काम करने वाली अविवाहित महिलाओं को 'डेटिंग लीव' (Love Leave) दी जा रही हैं, ताकि वह अपने लिए पार्टनर ढूंढ सकें।

करियर में सफलता पाने के लिए चीन में सिंगल रहने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यहां के लोगों को शादी के बंधन में बंधने से कम नहीं लगता है, जिसके कारण चीन की जनसंख्या दर भी घटती जा रही है। यही कारण है कि वहां कि सरकार चाहती है कि लोग शादियां करें और बच्चें पैदा करें। इसी वजह से वहां कि महिलाओं पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

चीन की कंपनी के एचआर का कहना है कि कुछ महिलाएं काम में इतनी बिजी हैं कि वे बाहरी दुनिया से बिल्कुल अलग हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में इन छुट्टियों के जरिए उन्हें पुरुषों के संपर्क में आने का मौका मिल पाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि महिलाओं को ये डेटिंग लीव काफी पसंद भी आ रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم