खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को पूजा का विशेष प्रावधान है। यहां इस दिन श्रृंगार के बाद भगवान गणेशजी की विधिवत आरती और भोग लगता है। शाम की आरती देखने के लिये बड़ी संख्या में भक्त यहां आते हैं।
मंदिर की प्रसिद्धि का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर मैच खेलने आती है तो टीम के सदस्य मंदिर दर्शन करने जरूर आते हैं। इसके अलावा सीएम भी प्रतिदिन यहां पूजा करने आते हैं। बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण 1735 में होल्कर वंश की महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था।

إرسال تعليق