आपकी गर्लफ्रेंड के होंठों की शेप और कलर बताएगा कैसा होगा उसका व्यक्तित्व


महिलाओं का चेहरा खुली किताब की तरह होता है, जो उनके बारे में हर राज खोल देता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के शरीर का हर अंग कुछ कहता है। अगर बात उनके होंठों की करें तो इससे उनके व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको होंठों की शेप और रंग से बताते हैं कि कैसी होगी आपकी गर्लफ्रेंड......

होंठों की शेप से जानें पार्टनर का स्वभाव
लार्ज पफी लिप्‍स वाली महिलाएं
जिन लड़कियों के लिप्स लार्ज पफी शेप में होते हैं वह नर्म स्‍वभाव की होती हैं और हमेशा दूसरों के बारे में सोचती हैं। इन्हें पार्टनर भी इनकी ही तरह अच्छा मिलता है। इतना ही नहीं, इस शेप वाली महिलाओं को जानवरों से भी बहुत प्यार होता है।


बड़े अपर लिप्‍स वाली महिलाएं
बड़े अपर लिप्‍स वाली महिलाएं थोड़ी ड्रामा क्वीन टाइप की होती हैं। इन्‍हें केवल इस बात से मतलब होता है कि अटेंशन कैसे मिलेगा, जिसके लिए वह कुछ भी कर सकती हैं। ऐसे लड़कियां बहुत अच्‍छे जोक्‍स भी क्रैक करती हैं। इस लिप्स शेप वाली महिलाएं अपने पार्टनर के साथ फुल ऑन फन करती हैं।


बड़े लोअर लिप्‍स वाली महिलाएं
अगर आपकी गर्लफ्रेंड का शेप ऐसा है तो वह काफी वर्कहॉलिक होगी लेकिन यह हर काम को फन के साथ करती हैं। साथ ही इस शेप वाली महिलाएं घुमक्कड़ी की भी बहुत शौकीन होती हैं। इसके अलावा नई चीजों को ट्राई करना भी इन्‍हें काफी पसंद होता है।


साधारण होंठों वाली महिलाएं
साधारण होंठों वाली महिलाओं का कॉमन सेंस बहुत अच्‍छा होता है। वैसे आपकी पार्टनर की पर्सनैलिटी भी उनका प्‍लस प्‍वॉइंट होगा। इतना ही नहीं, आपके पार्टनर को हर सिचुएशन हैंडल करना भी बखूबी आता है। वह हर मुश्किल परिस्थिति का भी हंस कर सामना करेती हैं।

पतले होंठो वाली महिलाएं
पतले होंठों वाली महिलाएं बेहद अलग स्‍वभाव की होती हैं। इन्‍हें किसी के साथ भी एडजस्ट करने में दिक्‍कत नहीं होती बल्कि वे अकेले में भी खुश रहती हैं। इनमें एक बात यह भी अच्‍छी होती है कि यह हमेशा अपने पार्टनर को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्‍साहित करती हैं और हर सिचुएशन में उनका साथ देती हैं।


होंठों के रंग से जानिए पार्टनर का नेचर
लाल होंठ
लाल होंठों वाली लड़कियां किस्मत की बहुत धनी होती हैं। इनको अपनी इच्छाओं की पूर्ती बहुत असानी से हो जाती है। इस तरह के होंठों वाली लड़कियों को अपने जीवन साथी से हर वह खुशी मिलती है जो वह पाना चाहती हैं।

गुलाबी होंठ
गुलाबी होंठों वाली लड़कियां स्वभाव से बुद्धिमान और ईमानदार किस्म की होती है। इसके साथ ही गुलाबी होंठों वाली लड़कियां बहुत अंहकार भी होता है लेकिन ये अपने रिश्ते पर कभी अंहकार को हावी नहीं होने देती।


काले होंठ
जिन लड़कियों के होंठों का रंग काला होता है वह पढ़ाई में तेज और बहुत ज्यादा बोलने वाली होती है। मीठे स्वभाव की वजह से हर कोई इनका दीवना हो जाता है। अपने पार्टनर को खुश रखना इनको अच्छे से आता है।

आकर्षक होंठ
आकर्षक और सुदंर होंठों वाली लड़कियां मेहनती, बुद्धिमान, ईमानदार, दयालु और दूसरों की इज्जत करने वाली होती है। यह अपने पार्टनर का हर सिचुएशन में साथ देती है और पार्टनर को लेकर यह काफी केयरिंग भी होती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم