सोशल मीडिया पर एक बल्लेबाज का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस मजेदार वीडियो को अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से भी शेयर किया है। इस वीडियो में बल्लेबाज को बेहद मजेदार अंदाज में गेंदबाज ने रन आउट किया। आउट होते ही बल्लेबाज ने खोया अपना आपा, तोड दिए बैट और कुर्सीया ।
यह घटना राष्ट्रवादी चशक टूर्नामेंट 2018 के चौथे संस्करण में घटी। यह टूर्नामेंट लोहगांव, पुणे एयरपोर्ट के पास एक स्थानीय शहर में खेला जा रहा था। यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर और 17 दिसंबर के बीच खेला गया।
बल्लेबाज कौन था इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। यह मैच शिवशंभो स्पोर्ट और दधिची वास्ती स्पोर्ट के बीच खेला जा रहा था। सातवें ओवर के अंत तक उनकी टीम 3 विकेट खोकर 75 रन बना चुकी थी। दर्शकों को अंतिम ओवर में बड़े हिट देखने की उम्मीद थी। आठवें ओवर की पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही यह घटना घटी।

إرسال تعليق