मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकता
अगर आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उन्हें यह जरूर बताएं कि आप उनके बिना नहीं जी सकते हैं। यह मैजिकल वर्ड्स आपकी प्यारभरी दुनिया में चाहत के रंग घोल देंगे।
तुम अपना ख्याल रखना
इस बात को सुनकर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को अपनापन महसूस होता है। लड़कियों के यह बात सुनना अच्छा भी बहुत लगता है। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी से कहीं दूर जाते समय उन्हें एक बार यह जरूर बोलें कि तुम अपना ख्याल रखना। यह बात लड़कियों के दिल को छू जाती है।
तुम किसी बात की चिंता मत करना
जब भी लड़कियां परेशान होती हैं तो आपके यह बोलने उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है। लड़कियों से प्यार भरी बातें करने की बजाए अगर आप उनकी परेशानियों को साॅल्व करने की बात करते हैं तो यह उन्हें ज्यादा अच्छा लगेगा।
तुम्हारी मुस्कान से मेरा दिन अच्छा गुजरता है
पार्टनर के गुस्सा होने पर अगर आप उन्हें यह बोल देते हैं कि तुम्हारी मुस्कान से मेरा दिन गुजर जाता है, तो इससे वह काफी इंप्रेस होती हैं। ऐसा सुनना लड़कियों को बहुत अच्छा लगता है। यह बात लड़कियों के गुस्से को तुरंत शांत कर देती है।

إرسال تعليق