भारत में कई ऐसी धार्मिक जगहें हैं, जहां महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत में ऐसे मंदिर भी हैं जहां पुरुषों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। जी, हां देश के इन प्रसिद्ध मंदिरों में पुरुष नहीं कर सकते प्रवेश, जाने ऐसा क्यों.....
1. केरल के अट्टुकल मंदिर में पुरुष का जाना वर्जित है। 2016 में पोंगल के त्योहार के दौरान 4.5 करोड़ महिला भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया था। इस मंदिर का नाम गिनीज वर्ल्ड बुक के रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। नवरात्रों में इस मंदिर में भक्तों की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है।
2. असम के कामरूप कामाख्या मंदिर में माता की माहवारी का उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान यहां पुरुषों के प्रवेश पर रोक रहती है। इस दौरान केवल महिला संत और संन्यासिन मंदिर की पूजा करती हैं। इस मंदिर में माता सती के माहवारी कपड़े को बहुत शुभ माना जाता है और इसे भक्तों के बीच बांटा जाता है।
3. भगवती मां मंदिर कन्याकुमारी, इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मां पार्वती भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए बीच समुद्र में तपस्या करने अकेली गईं थीं। इसलिए इस मंदिर में सिर्फ महिलाओं को जाने की अनुमति है। पुरुषों पर पाबंदी है। यहां मां भगवती दुर्गा की पूजा सिर्फ महिलाएं करती हैं।
4. बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में पुरुषों के प्रवेश को लेकर पाबंदी लगी है। एक तय समय में यहां पुरुषों को परिसर में प्रवेश करने से मना किया जाता है। इस दौरान सिर्फ महिलाएं ही मंदिर में प्रवेश कर सकती हैं। मंदिर प्रशासन के कानून पुजारियों के लिए भी कड़े हैं।
5. देशभर में ब्रह्मा जी का एकलौता मंदिर राजस्थान के पुष्कर में हैं, जहां पर शादीशुदा पुरुष के प्रवेश को लेकर रोक लगी है। विवाहित पुरुषों पर यह पाबंदी आज से नहीं बल्कि यह नियम 14 वीं शताब्दी से बना हुआ है। पुराणों में बताया गया है कि एक बार भगवान ब्रह्मा ने पुष्कर झील के किनारे एक यज्ञ करने की योजना बनाई। इस दौरान मां सरस्वती थोड़ा लेट से पहुंची, जिसके चलते ब्रह्मा जी से गायत्री के साथ यज्ञ संपन्न किया। सरस्वती को ब्रह्मा जी यह बात पसंद नहीं आई और वह नाराज हो गईं। तब उन्होंने ब्रह्मा जी के मंदिर को श्राप दिया कि "किसी विवाहित व्यक्ति को आंतरिक परकोटे में जाने की इजाजत नहीं होगी और अगर फिर भी ऐसा कोई करता है तो उसके वैवाहिक जीवन में एक समस्या उत्पन्न होगी।




إرسال تعليق