रणवीर सिंह की बॉलीवुड मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंबा तो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तादबतोड़ कमाई कर रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान की शानदार परफॉरमेंस ने सभी का दिल जीत लिया। पहले ही दिन से ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई अपने नाम कर ली है। फिल्म ने महज 5 दिनों के अंदर ही भारतीय बाजार में 124 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
'सिंबा' ने किया 124 करोड़ का आंकड़ा पार:
हाल ही में फिल्म ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की 6 दिन की कमाई बताई है। सिम्बा ने शुक्रवार को 20.72 करोड़, शनिवार को 23.33 करोड़, रविवार को 31.06 करोड़, सोमवार को 21.24 करोड़ और मंगलवार यानी 1 जनवरी को 28.19 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से अब तक इस फिल्म ने कुल 124.54 करोड़ रूपए की कमाई अपने नाम कर ली है।
सारा की पहली फिल्म ने ही तोड़े रिकॉर्ड:
फिल्म सिंबा रणवीर सिंह की चौथी और सारा अली खान के करियर की पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ही स्टार्स इन दिनों अपनी फिल्म की कमाई को देखकर बहुत खुश है और वो इसकी सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।



एक टिप्पणी भेजें