राशिफल: 9 जनवरी 2019, जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष:- मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृष:- माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

मिथुन:- मानसिक परेशानियां होंगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क:- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह:- नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन फिर भी इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या:- वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

तुला:- परिवार की स्थिति में सुधार होगा। पिता का सानिध्य मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक:- परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु:- कारोबार का विस्तार हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर:- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्र उपहार में मिलेंगे।

कुंभ:- आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगें, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

मीन:- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم