हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद प्रदान करते हुए पूर्वांचल का प्रभारी नियुक्त किया है। अभी तक प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही राजनितिक रूप से सक्रीय रहीं है।
प्रियंका गांधी को महासचिव का पद:
किन्तु अब चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जानी पर कुछ लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। वे अगले माह फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है।
सपा-बसपा गठबंधन से अलग हुई पार्टी:
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले लड़ने वाली है। उल्लेखनीय है की राहुल गांधी ने कहा भी था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सबको हैरान कर सकती है, लिहाजा कांग्रेस को कम न आंका जाए। राजस्थान के सीएम बनने का बाद अशोक गहलोत को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया है।

إرسال تعليق