यहां पत्नी पीड़ित पतियों के लिए खुला आश्रम, की जाती है कौए की पूजा


आजकल महिलाओं की ही नहीं पुरुषों की हालत भी कुछ खास नहीं है। आज तक आपने कई अलग-अलग प्रकार के आश्रमों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपने कभी पत्नी पीड़ित आश्रम के बारे में सुना है? लेकिन हम आपको आज एक ऐसे ही देश के बारे में बता रहे हैं। इस आश्रम की सबसे खास बात यह है कि वो ही व्यक्ति इस आश्रम में प्रवेश कर सकता है जो दूसरी शादी करने का विचार भी मन में न लाए।

पीड़ित पतियों के लिए खुला आश्रम:

ये आश्रम महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से 12 किलोमीटर दूर शिरडी-मुंबई हाईवे पर बसा है और आए दिन इसमें पुरुषों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। सूत्रों की माने तो अब तक 500 लोग सलाह ले चुके हैं। इस आश्रम में एक बड़ा सा कौआ भी रखा है जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। रोजाना ही इस कौए के सामने सुबह-शाम अगरबत्ती लगाकर उसकी पूजा की जाती है।

यहां की जाती है कौए की पूजा:

इस आश्रम के लोगों का ऐसा मानना है कि मादा कौआ अंडा देकर उड़ जाती है लेकिन नर कौआ चूजों का पालन पोषण करता है। ऐसी ही कुछ स्थिति पत्नी पीडित पति की रहने से कौए की प्रतिमा का पूजन किया जाता है। खास बात तो ये है कि आश्रम मे रहने वाले पुरूष खिचड़ी, रोटी, सब्जी, दाल सबकुछ खुद ही बनाते है।

Post a Comment

أحدث أقدم