सलमान खान कभी फिल्मों में किस नहीं करते है। सोनी एंटरटेनमेंट के सोशल मीडिया अकाउंट पर 'द कपिल शर्मा शो' का एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें अरबाज़, सलमान की फिल्मों में किसिंग सीन से जुड़ा राज खोलते नज़र आ रहे हैं।
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में जल्द ही बॉलीवुड की सबसे दबंग फैमिली यानी सलमान खान फैमिली मेहमान बनकर आने वाली है। यहां सलमान अपने भाई अरबाज, सुहैल और अपने पिता सलीम खान के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में सलमान और उनके भाइयों के कई राज भी दर्शकों के सामने खुलते नज़र आएंगे।
'द कपिल शर्मा शो' में जब सलमान, कपिल से जिक्र करते हैं कि वो अपनी फिल्म की हीरोइन्स को कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं करते। इस पर वहीं मौजूद अरबाज कहते हैं कि ऑफ-स्क्रीन सलमान इतना किस कर लेते हैं कि ऑन-स्क्रीन किस की जरुरत ही नहीं पड़ती है। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हस पड़ते हैं और सलमान हंसते-हंसते शर्म से मुंह छिपा लेते हैं।



إرسال تعليق