हाल ही में एमी जैक्सन अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ फिल्म 2.0 में नजर आईं थी। इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीर में एमी अपने फियांसे की बाहों में नजर आईं। तस्वीर शेयर करते हुए एमी ने लिखा है- 1 जनवरी 2019- जीवन में एक नये एडवेंचर की शुरुआत। मैं तुमसे प्यार करती हूं। मुझे दुनिया की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए शुक्रिया।
एमी ने जैसे ही अपनी सगाई की खुशखबरी सुनाई उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एमी को इस पोस्ट के लिए एक्ट्रेस सोफी चौधरी और एली अवराम समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी। बता दें एमी के मंगेतर जॉर्ज एक अरबपति बिजनेसमैन हैं। वह ब्रिटिश प्रॉपर्टी टाइकून के बेटे हैं। ये कई लग्जरी होटलों की सीरीज चलाते हैं। एमी जैक्सन 2015 से जॉर्ज के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में जॉर्ज के साथ अपनी रिलेशनशिप को पबलिक भी किया था।
जॉर्ज काफी अमीर हैं। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में अपने पिता के ग्रुप को संभाल लिया था। उनके पिता 3600 करोड़ रुपए के मालिक हैं। एमी जैक्सन के मंगेतर पर क्राइम करने का भी आरोप लग चुका है।




إرسال تعليق