वेलेंटाइन डे की रात ऐसे गुजारना चाहती हैं टीवी स्टार काइली जेनर


लिपस्टिक और कॉस्‍मेट‍िक प्रोडक्‍ट्स बेचकर 90 करोड़ डॉलर का साम्राज्‍य बनाने वाली 21 साल की मॉडल काइली जेनर (Kylie Jenner) इस वेलेंटाइन डे को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर वेलेंटाइन डे के मौके पर उपहार में डायमंड चाहती हैं, क्योंकि उनका दावा है कि ये मोती से बेहतर होते हैं।


उनके चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जिसमें उनसे वेलेंटाइन डे को लेकर कुछ सवाल किए गए, कायली से पूछा गया कि वेलेंटाइन डे पर वह टेडी बियर लेना चाहती हैं या ज्वैलरी, जिस पर उन्होंने कहा, "जाहिर है, ज्वैलरी, सही है?"


वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि वह डायमंड ज्वैलरी लेना पसंद करेंगी या मोती की, उन्होंने कहा कि 'डायमंड' उनकी पहली पसंद हैं। काइली किम कर्दाशियां की छोटी बहन हैं।


यह पूछने पर कि वेलेंटाइन डे की रात डेट पर वह फिल्म देखना पसंद करती हैं या बाहर डिनर करना, उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों पसंद हैं।


एक मिनट की क्लिप में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह सफेद गुलाब की तुलना में लाल गुलाब, डार्क चॉकलेट की तुलना में मिल्क चॉकलेट, गुलाब की तुलना में रेड वाइन और लाल की तुलना में गुलाबी रंग पसंद करती हैं।


काइली अपनी हॉट तस्‍वीरों के ल‍िए काफी चर्च‍ित हैं और यही वजह है कि इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 124 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। काइली की कंपनी शिरी कॉस्मेटिक्स 63 करोड़ डॉलर का मेकअप का सामान बेच चुकी है।


फोर्ब्स ने काइली कॉस्मेटिक की एस्टिमेटेड वैल्यू 80 करोड़ डॉलर की बताई है। साथ ही उनकी नेटवर्थ 90 करोड़ डॉलर बताई गई है। उनकी नेटवर्थ में ये बढ़ोतरी उनके टीवी स्टिंट्स और एंडोर्समेंट के कारण हुई है। जेनर ने फरवरी 2016 काइलीकॉस्मेटिक्स की स्थापना की थी। 

Post a Comment

أحدث أقدم