ये रिश्‍ता... की नायरा रियल लाइफ में हैं काफी स्‍टाइलिश, तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप


शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 


स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है की मुख्य अभिनेत्री शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई 1995 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था।


शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उसने कुल 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभाती हैं। उनके अपोजिट मोहसिन खान हैं। शिवांगी जोशी का जन्म एक आर्मी फैमिली में हुआ था, लेकिन जल्द ही उनका परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया।


फिर देहरादून से शिवांगी जोशी की स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी हुई। टेलीविज़न पर पहली बार शिवांगी आशीर्वाद इडली के तमिल में नजर आई थीं।


शुरुआती करियर में शिवांगी कई अन्य टीवी विज्ञापन में नजर आई थीं। 2013 में शिवांगी ज़ी टीवी पर 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' में निशा की भूमिका के लिए चुनी गईं।


उसी वर्ष, उन्हें बेइंतहांं में आयत की भूमिका के लिए चुना गया। जल्द ही वह भारतीय दर्शकों के दिलों की रानी बन गई। बाद में वह लव बाय संयोग, बेगूसराय, ये है आशिकी जैसे सीर‍ियल्‍स में दिखाई दीं।


2016 में शिवांगी जोशी को स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड रोल के लिए चुना गया। नायरा के रूप में उनकी भूमिका दर्शकों द्वारा बहुत सराही गई है।


शिवांगी जोशी को डांसिंग बहुत पसंद है। उन्होंने 7 साल तक कथक भी सीखा है। वह बास्केटबॉल खेलना और बाइक राइडिंग करना पसंद करती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم