वास्तु के अनुसार ऐसी बहुत बाते हैं जो मनी प्लांट से जुडी हैं और उन वास्तु टिप्स को आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हे जान लेना आपके लिए फायदेमंद है। आप सभी ने देखा ही होगा कि मनी प्लांट कभी पानी की बोतल में लगाते हैं या कभी बाहर गमले में लगाते हैं लेकिन बहुत कम लोगो को पता होता हैं की मनी प्लांट को कहा लगाने से हमे सबसे ज्यादा फलदायक परिणाम मिलेंगे।
मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें ये बातें:
# मनी प्लांट हमेशा डोर के माध्यम से ऊपर जाना चाहिए, मनी प्लांट के पौधे की बेले कभी भी जमीन पर नहीं लटकानी चाहिए जरुरी है कि यह बेल किसी डोर के माध्यम से ऊपर जाए ऐसा करने से घर के धन धान्य में अपने आप वृद्धि होती जाती है।
# मनी प्लांट का पौधा धन -दायक होता हैं और उसका रंग भी हरा होता हैं। ऐसे में कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा बुधवार को रेवती नक्षत्र में लगाना चाहिए।
# पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा लगाना अच्छा नहीं होता क्योकि ऐसा होने से पति -पत्नी के सम्बन्ध भी अच्छे नहीं रहते और परिवार में कलह होती रहती है।

إرسال تعليق