बच्चे का पढाई में नहीं लगता है मन तो करें ये उपाय, बच्चा होगा बुद्धिमान


कई बार आपके बच्चे का पढ़ने में मन नहीं लगता है। वह पढ़ने में ध्यान नहीं देता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि वह तेज बुद्धि वाला व पढ़ने में होशियार बन जाए। तो इसके लिए आपको दो आसान उपायों का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ-साथ तीन मंत्रों का उपयोग करके आप अपने बच्चे को बुद्धिमान बना सकते हैं।

करें ये उपाय:

# यदि बच्चों का मन पढ़ाई में न लग रहा हो तो रविवार को इमली के 22 पत्ते ले आएं। इनमें से 11 पत्ते सूर्यदेव को ‘ॐ सूर्याय नम:’ करते हुए अर्पित कर दें एवं शेष पत्ते अध्ययन की किसी भी पुस्तक में रख लें।

# परीक्षा में सफलता व एकाग्रता हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करें तथा प्रत्येक बुधवार को गणेश मंदिर जाकर मूंग से बने 11 या 21 लड्डुओं का भोग लगाएं तथा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें।

बुद्धि को तेज बनाने वाले तीन मंत्र:

# ॐ शारदा माता ईश्वरी, मैं नित सुमरि तोय, हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय। 
# गुरु गृहन गए पढ़न रघुराई, अल्पकाल विद्या सब आई। 
# शारदायै नमस्तुभ्यं, मम ह्रदये प्रवेशिनी। 

Post a Comment

أحدث أقدم