आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानें 4 जनवरी 2019, जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?
मेष:- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
वृष:- कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।
मिथुन:- आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क:- किसी अज्ञात मय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा।
सिंह:- वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या:- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला:- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक:- अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
धनु:- भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर:- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा बढ़ सकती हैं।
कुंभ:- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
मीन:- धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-समान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

إرسال تعليق