राशिफल: 5 जनवरी 2019, जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष:- मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई भी आ सकती है।

वृष:- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन:- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्षणे रूष्ट-क्षण तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। 

कर्क:- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह:- माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

कन्या:- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

तुला:- क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

वृश्चिक:- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता-पिता से आर्थिक सहयेाग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु:- भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

मकर:- पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ:- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सन्तान की और से सुखद समचार मिल सकते हैं।

मीन:- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم