हुवावे साल 2019 का पहला स्मार्टफोन भारत में पेश करेगी। उसका अगला स्मार्टफोन Huawei Y9 2019 है और यह 7 जनवरी को भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि हाल ही में हुवावे Y9 (2019) का अमेजॉन पर टीजर भी जारी हो गया है। इतना ही नहीं आपको इस बात की जानकारी भी दे दें कि यह भारत में कंपनी का पहला Y सीरीज का स्मार्टफ़ोन होगा।
स्पेसिफिकेशन:
यह 7 जनवरी को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान यह भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फ़ोन की स्क्रीन की बात की जाए तो इस फ़ोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले आपको मिलेगी और जहां जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसके कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि यह करीब 15,000 रुपये में भारत में पेश होगा।
अन्य फीचर्स:
इसमें यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो यूएसबी, वाई-फाई और 3.5एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर मिलेंगे। इसमें रैम- 3 जीबी/ 4 जीबी और इंटरनल स्टोरेज- 64 जीबी दी गयी है। इसमें बैक में रीयर कैमरा- 13 MP+ 2 MP तथा सेल्फी कैमरा के लिए 16 MP+ 2 MP दिया गया है।

إرسال تعليق