1. ज्यादा मैसेज करना
कई बार कपल अपनी पहली डेट के बाद अपने पार्टनर को ज्यादा मैसेज करना शुरू कर देते हैं। अपने रिश्ते को आगे तक ले जाने के लिए मैसेज करना सही तरीका हो सकता है लेकिन पार्टनर को ज्यादा मैसेज करके उनको परेशान न करें। इससे भी आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
2. शारब के नशे में बात करना
अक्सर लड़के शराब के नशे में अपनी गर्लफ्रेंड ले बात करते हैं। लेकिन आप ध्यान दें कि शराब के नशे में कई बार आप ऐसी भी बात कर जाते हैं जो आपके रिश्ते को कमजोर कर देती है, इसलिए कभी भी आपको अपने पार्टनर से नशे में बात नहीं करनी चाहिए।
3. हमेशा अपनी परेशानियों पर चर्चा न करें
आज के दौर में हर किसी की जिंदगी में कई परेशानियां है, ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने पार्टनर को हमेशा ही अपनी परेशानियों के बारे में ही न बताएं। बल्कि कुछ परेशानियों को खुद भी हल करना सीखें। पार्टनर को हर समय अपनी परेशानी के बारे में बताना भी आपके रिश्ते को कमजोर करता है।
4. देर रात पार्टनर को मैसेज करने से बचें
हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि देर रात तक अपने पार्टनर को मैसेज ना करें, ऐसा करने से वह आपके मैसेज का जवाब नींद में ही देंगे। वहीं देर से मैसेज करने या मैसेज में कुछ गलत टाइप करने से भी बाद में ये छोटी-छोटी बातें लड़ाई का कारण बन जाती हैं। इसलिए देर रात तक पार्टनर को मैसेज करने से बचें।
5. ज्यादा पूछताछ ना करें
अगर हाल ही में आपने अपने नए रिलेशनशिप की शुरुआत की है तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आप मैसेज में अपने पार्टनर से ज्यादा पूछताछ ना करें। साथ ही वह किस से मिलने गई थी और कहां गई थी, ऐसे सवाल नए रिश्ते में करना आपके लिए घातक हो सकता है।

إرسال تعليق