माधुरी ने 28 सेकेंड लंबे वीडियो में 'बड़ा दुख दीना ओ राम जी' गाने पर डांस किया। और अनिल ने 'माई नेम इज लखन' गाने पर उनका साथ दिया। सुभाष घई निर्देशित फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी जिसमें अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, डिपल कपाड़िया, राखी और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में दो भाइयों की कहानियों के माध्यम से अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई को दिखाया गया था।
घई ने पोस्ट किया, राम लखन के 30 वर्ष पूरे, अचंभित हूं। इसे प्रेम के साथ बिना किसी परेशानी के बनाने में मजा आया। और हम अब भी साथ हैं। कहानी के अतिरिक्त फिल्म के गाने 'माई नेम इज लखन', 'तेरा नाम लिया' और 'मेरे दो अनमोल रतन' सुपर हिट रहे थे और जो आज भी विशेष दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हैं।

إرسال تعليق