वृषभ राशि: अपने भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बना लेंगे। किसी के बहकावे में आ कर अपने संबंध बिगाड़ सकते है। पढ़ाई में रूचि रहेगी। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। समय रहते जरूरी कागजात एकत्रित करें।
मिथुन राशि: किसी की देखा-देखी न करें। मुसीबत में आ जायेंगे। पारिवारिक शांति के लिए अपने स्वभाव को बदलें। सुख सुविधा की चीजो पर धन खर्च होगा। न्याय विभाग से जुड़े लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
कर्क राशि: आप बिना सोचे समझे काम करते है, इसीलिए आप पीछे हैं। पैसा कमाने की चाह में निजी जीवन को न भूलें। संतान के स्वभाव में आये परिवर्तन से दुखी होंगे। सर दर्द संबंधित पीड़ा से पीड़ित रहेंगे।
सिंह राशि: लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदॊन्न्ति संभव है। मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा बनेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी। कर्मचारियों के सहयोग से काम पुरे होंगे।
कन्या राशि: न्यायालयीन कार्य विलंभ से हल होंगे। भूमि भवन पर निवेश करने का मन है। व्यवसाय की अच्छी शुरुआत से आत्मबल बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। बहनों से विवाद होगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा।
तुला राशि: समय-समय पर परिवार को समय दें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। तबादले के योग है। स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते है। सरकारी नौकरी के योग हैं।
वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेंगे। दिनचर्या में आये बदलाव से खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु राशि: कई दिनों से आप स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। कार्यों में प्रसाशनिक अड़चनें आ सकती है। संपत्ती के विवाद आपसी समझोते से ही हल होंगे।
मकर राशि: अपने असूलों के पक्के है इसी लीये लोग आप का मजाक बनाते है। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। आकस्मिक धन लाभ होने से रुके कार्य आसानी से होंगे। व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि: अपने आकर्षक व्यक्तिव के कारण सभी को अपना बना लेंगे। मोज-मस्ती में समय बीतेगा। आपसी संबंधों में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
मीन राशि: श्रम के अनुसार सफलता के न मिलने से उदास रहेंगे। जिन्हें आप अपना समझते है, वहीं आप को धोका दे सकते है। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे। किसी के इंतजार में समय व्यतीत करना होगा।

إرسال تعليق