राशिफल: 26 जनवरी 2019, जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशि: कारोबार में नई तकनीकी पर खर्च बढ़ेगा। आप के सामने बहुत सारी व्यवसायिक च्वाॉइस है, निर्णय आप को लेना है। कान संबंधित रोग उभर सकता है। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा।

वृषभ राशि: विदेश में शिक्षा लेना चाहते है। फिजूल सोचना बंद करें। व्यवसाय में साझेदार से मन मुटाव होगा। किसी पर भी आप बहुत जल्दी विश्वास कर लेते है। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।

मिथुन राशि: प्रोफेशन बदलने का मन होगा लेकिन मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रों से मतभेद संभव है। पढाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।

कर्क राशि: कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे जरूरी काम पुरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज संबंधित मामले हल होंगे। नए लोगों से मुलाकत होगी।

सिंह राशि: मानसिक शांति का आभास होगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें। यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खर्च बढ़ेगा।

कन्या राशि: ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यवसायिक लाभ का अंदेशा है। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा ।आँख संबंधित तकलीफ हो सकती है। सावधानी पूर्ण कार्य करें।

तुला राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी। नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। सभी के लिए सुलभ रहे और नम्र रहें।

वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। बुरे कामों का बुरा नतीजा होता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

धनु राशि: अपने फिजूल खर्च को रोके। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग है। नौकरी में विघ्न आ सकता है। नए कारोबार में संभल कर और सतर्कता से काम करें। पारिवारिक विवाद संभव है।

मकर राशि: जीवनसाथी की चिंता रहेगी। भाग्योदय के योग बन रहे है। जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करें, सफलता मिलेगी। साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि: रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे।

मीन राशि: पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेंगे। अस्वस्थता रहेगी। विवादादि से क्लेश होगा। व्यय वृद्धि हो सकती है। तनाव रहेगा। दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे। नेत्र पीड़ा संभव है।

Post a Comment

أحدث أقدم