OPPO ने भारत में लांच किया OPPO R17 PRO स्मार्टफोन, बैटरी का बाप


ओप्पो ने हाल ही में एक शानदार स्मार्टफोन पेश कर ही दिया। बता दें कि कल भारतीय बाजार में ओप्पो द्वारा शानदार स्मार्टफोन Oppo R17 Pro को पेश किया गया हैं। Oppo R17 Pro काफी शानदार स्मार्टफोन में से एक हैं। इस फ़ोन को बाजार में काफी पसंद किया जा रहा हैं।

स्पेसिफिकेशन:

Oppo R17 Pro में बता दें कि तीन रियर कैमरे है और तीन रियर के साथ भारत में लांच होने वाला यह तीसरा फोन हैं। भारत में इस फोन के लिए प्री-बुकिंग 1 दिसंबर से ही शुरू कर दी थी। भारत में फ़ोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ पेश हुआ हैं। फोन में 8 जीबी रैम, 3D रियर कैमरा और वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले जैसी कई खूबियां हैं। वहीं कंपनी ने बैटरी को लेकर दावा किया हैं कि यह फ़ोन महज 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

अन्य फीचर्स:

Oppo R17Pro में 6.4 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) दी गई है। भारत में R17 Pro के 8जीबी रैम+128 जीबी मेमरी वाले वेरियंट की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है। आगामी 7 दिसंबर को ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट और दूसरे प्रमुख रिटेलिंग स्टोर्स पर इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم