अक्सर सभी लोग घर के नलों से साफ़ पानी की आशा रखते है। नल सभी के घरों में होते हैं और उनमे से सिर्फ पानी ही निकलता है। लेकिन क्या हो जब आपके घर के नलों से बीयर निकलने लगे। आज हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं या फिर ये बताने जा रहे हैं जहां के घरों के नल से पानी की जगह बीयर निकलती है।
घर के नलों से बहती है शराब:
बेल्जिमय के अधिकारी ब्रग्स शहर की गलियों में बीयर की दो मील (3.2 किलोमीटर) लंबी पाइपलाइन का निर्माण करा रहे हैं। इस शहर में पाइपलाइन बिछाने का काम भी हो गया है और जल्दी ही ये सुविधा भी शुरू हो जाएगी। पाइपलाइन में शराब भट्टी से 4,000 लीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शहर के बाहर स्थित इसके बोटलिंग प्लांट में बीयर भरी जाएगी। इसकी अनुमाति लागत 45 लाख डॉलर जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग शुरू की। इस परियोजना के लिए सर्वाधिक आर्थिक मदद करने वाले दानकर्ता फिलिपे ली लौप हैं, जिन्होंने 11,000 डॉलर दान किए।
क्या है इसकी वजह:
अधिकारियों ने कहा कि यह पाइपलाइन इसलिए नहीं बिछाई जा रही है कि लोग अपने घरों के अंदर बीयर की निजी टोंटियों का जुगाड़ कर सकें। यह तो ढुलाई की समस्या के निपटान के लिए बिछाई जा रही है।

إرسال تعليق