कई बार ऐसा होता है कि हमारा पूरा दिन खराब जाता है और बने बनाये काम भी बिगड़ने लगते हैं। शास्त्र के माध्यम से कुछ चीजे ऐसी होती हैं जिन्हे अशुभ माना गया है तो कुछ ऐसे उपाय बताये गए हैं, जिन्हे करने से आपकी हर सुबह अच्छी होगी।
सुबह-सुबह मिले ये संकेत:
# गोमाता को हिंदू संस्कृति में बहुत पवित्र माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि सुबह-सुबह गाय के दर्शन करना बहुत शुभ होता है, गाय के दर्शन कर घर से निकलने पर दिन अच्छा होता है।
# सुबह-सुबह मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई दे तो वह शुभ मानी जाती है, इसके अलावा घर से निकलने से पहले मंदिर के दर्शन हो जाएं तो ये बहुत ही बहुत शुभ माना जाता है।
# सुबह अपनी हथेली के दर्शन करना शुभ होता है, शास्त्रों के मुताबिक़ हथेली में मां लक्ष्मी, ब्रह्मा और सरस्वती का वास होता है, इसलिए प्रात:काल सबसे पहले अपनी हथेली के दर्शन करें।
# सुबह-सुबह चहचाते हुए पक्षियों को देखना शुभ बताया गया है, कहा जाता है इससे इंसान को पॉजीटिव एनर्जी मिलती है और दिन ताजगी से भरा रहता है। इसके अलावा काम में भी मन लगता है।

إرسال تعليق