बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। श्रद्धा ने अपनी हर फिल्म में शानदार एक्टिंग करके करोड़ो दिलों पर राज किया है लेकिन उनके दिल पर कौन राज करता है? ये जानने के लिए हर कोई बेताब है। श्रद्धा के फैंस ये जानने का इंतजार कर रहे हैं कि वो किसे डेट कर रही हैं?
श्रद्धा कपूर भी लगा रही है प्यार में डुबकी:
श्रद्धा का नाम आदित्य रॉय कपूर और फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ चुका हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने पिता शक्ति कपूर के कारण फरहान से भी दूरियां बना लीं। हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि इन दिनों श्रद्धा कपूर एक इंटरनेशनल फोटोग्राफर को डेट कर रही हैं। इस फोटोग्राफर का नाम है रोहन श्रेष्ठा जो कि भारत के मशहूर फोटोग्राफर राकेश श्रेष्ठा का बेटा हैं।
फोटोग्राफर से हुआ प्यार:
रोहन कई अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन और डिजाइनर्स के लिए फोटो शूट करते हैं। रोहन मुंबई और न्यूयार्क में काम करते हैं। रोहन ने कई सारे बॉलीवुड सेलेब्रिटी का भी फोटो शूट किया है। पिछले काफी समय से रोहन और श्रद्धा के अफेयर के चर्चे मीडिया में चल रहे हैं।



إرسال تعليق