बॉलीवुड की दुनिया से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों की जीतने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की ख़बरों के कारण सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं। शादी की ख़बरों के बीच गुरुवार को ही प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'इज नॉट रोमांटिक' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसके कारण प्रियंका फिर चर्चाओं में आ गई हैं।
रोमांटिक है ट्रेलर:
ट्रेलर देखकर ही इस बात का साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 'इज नॉट रोमांटिक' की कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसकी जिंदगी में एक रात ऐसा हादसा होता जिससे उसकी पूरी जिंदगी एकदम से बदल जाती है।
'इज नॉट रोमांटिक' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का कैमियो है, लेकिन फिल्म की कहानी में उनकी अहम भूमिका है। इस फिल्म में प्रियंका ने लियाम हेम्सवर्थ के साथ डांस भी किया और रोमांस भी फरमाया है।

إرسال تعليق