PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, 'किसानों की बर्बादी का कारण बनी उनकी गलत नीतियां'


हाल ही में मंदसौर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। पीएम मोदी ने कहा, ''जो लोग करोड़ों रुपये की हेरा-फेरी करने के बाद जमानत पर निकले हैं, मां और बेटा दोनों लोग जमानत पर हैं, वे हमसे सवाल पूछ रहे हैं कि हमारी सरकार ने नोटबंदी क्यों की।

PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप:

मोदी ने कांग्रेस को झूठ बनाने और और भ्रम फैलाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने देश को 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था, लेकिन क्या उन्होंने गरीबी हटाई। उन्होंने देश के सभी बैंको का राष्ट्रीकरण किया और गरीबों को लाभ मिलने की बात कही। 

किसानों की बर्बादी का कारण:

पीएम मोदी ने किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों की आज पीढ़ी को कांग्रेस के समय बनाई गई गलत नीतियों और गलत कार्यों के कारण परशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज में डुबोने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यों की बदनामियाँ हमारी सरकारों को मिल रही हैं। आज जब उनकी नीतियां उल्टी पड़ रही हैं, तो वो आगे आकर ज्यादा से ज्यादा चिल्ला रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم