INFINIX ने 4000 MAh बैटरी के साथ लांच किया ये शानदार स्मार्टफोन


INFINIX ने अपन अन्य स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 स्टाइलस भारत में पेश कर ही दिया। इसे अन्य देशों में पहले ही पेश किया जा चुका है। इसे नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया गया है। फोन की खासियत की बात करें तो इसमें सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज के स्मार्टफोन की तरह इसमें पेन का सपोर्ट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन:

इनफिनिक्स ने फोन के साथ लांच किए पेन का नाम एक्स पेन रखा है। वहीं सैमसंग के नोट सीरीज के पेन का नाम एस पेन है। आप एक्स पेन के जरिए ड्रॉइंग भी बना सकते हैं और स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं। फोन की कीमत 15,999 रुपये है और इसकी बिक्री 4 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। फोन में आपको 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेंगी।

अन्य फीचर्स:

इसमें 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 1 घंटे में बैटरी फुल चार्ज होती है। वहीं आपको इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। इतना ही नहीं ही आपको इस फोन की खरदीदी पर जियो की ओर से 2200 रुपये का कैशबैक और डाटा मिलेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم